बोलता सच,देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में हुई करीब 85 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी के मामले का देवरिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग, एक दुकानदार और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए आभूषणों का बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर डूमरी तिराहे के पास छापेमारी कर तीनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश और लीलावती पत्नी उमेश, निवासी वार्ड नंबर-1, थाना रामपुर कारखाना के रूप में हुई है, जबकि एक किशोर को बाल अपचारी के रूप में संरक्षण में लिया गया है।
जेवरात जमीन में गाड़कर छिपाए गए थे
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने राकेश के घर से चांदी के आभूषण बरामद किए, जिनमें पलानी, पायजेब, पायल और बिछिया शामिल हैं। वहीं, लीलावती द्वारा बताए गए स्थान से जमीन में गाड़कर रखे गए सोने के आभूषण बरामद किए गए, जिनमें हार का टूटा हिस्सा, मांग टीका, नथ, कान के झाले और नाक की कीलें शामिल हैं।
इसके अलावा, पुलिस ने एक सोनार की दुकान से 11.590 ग्राम वजन का गोल्ड टिक्का भी बरामद किया है, जिसे आरोपी पहले ही बेच चुके थे।
मोमो और छोटे खर्च के लालच में दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि विमलेश कुमार मिश्र ने 25 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि उनका नाबालिग पुत्र कुछ युवकों के बहकावे में आकर छोटे-मोटे खर्च और खाने-पीने की चीजों, खासकर मोमो, के लालच में घर से कीमती जेवर लेकर बाहर चला गया था।
जांच जारी, कानूनी कार्रवाई शुरू
शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सभी आभूषणों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि चोरी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
इसको भी पढ़ें : लोकसभा में मर्यादा भंग: स्पीकर आसन की ओर कागज फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद निलंबित, कार्यवाही स्थगित
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया में 85 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार”