Breaking News

एबी डिविलियर्स बोले—गंभीर की बात कुछ हद तक सही, वनडे बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा तवज्जो

Bolta Sach News
|
AB de Villiers said – Gambhir's

बोलता सच,क्रिकेट ,नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और भारतीय स्टार विराट कोहली के करीबी मित्र एबी डिविलियर्स ने कहा है कि वह भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के इस विचार से आंशिक रूप से सहमत हैं कि वनडे फॉर्मेट में बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम में लचीलापन और खिलाड़ियों की मुख्य भूमिकाओं के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।

भारत की दक्षिण अफ्रीका पर 2-1 की वनडे सीरीज जीत के बाद गंभीर ने कहा था कि वनडे में बल्लेबाजी क्रम को “ओवररेटेड” माना जाना चाहिए। इसी बयान पर डिविलियर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

“कुछ हद तक गंभीर से सहमत” — डिविलियर्स

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा,
“मैं गंभीर की बात से कुछ हद तक सहमत हूं। वनडे में बल्लेबाजी क्रम को बदलना मुझे पसंद रहा है, लेकिन यह बेहद नाजुक मामला है। खिलाड़ियों की भूमिकाओं के साथ बहुत ज्यादा छेड़छाड़ सही नहीं।”

उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी क्रम को तीन हिस्सों — शीर्ष क्रम, मध्यक्रम और निचले क्रम — में देखा जा सकता है और परिस्थितियों के अनुसार लचीलापन अपनाना समझदारी है।

“परिस्थितियों के अनुसार बदलाव करना सही”

डिविलियर्स बोले,
“दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन बनाना, मैच की स्थिति के मुताबिक नंबर बदलना—ये सब रणनीतिक तौर पर फायदेमंद हो सकता है। लेकिन किसी खिलाड़ी की मूल भूमिका पर असर नहीं पड़ना चाहिए।”

भारतीय टीम की डिविलियर्स ने की जमकर सराहना

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 जीतकर पिछले 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 27वीं जीत दर्ज की। इस पर डिविलियर्स ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा—

“भारत का प्रदर्शन, खासकर टी20 में, अद्भुत रहा है। यह तीनों फॉर्मेट में सबसे अप्रत्याशित प्रारूप है, ऐसे में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना दिखाता है कि टीम किस दिशा में जा रही है। इसका श्रेय भारतीय क्रिकेट की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ को जाता है।”


इसको भी पढ़ें : भारत की बड़ी जीत के बावजूद गिल और सूर्यकुमार की फॉर्म चिंता का विषय

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “एबी डिविलियर्स बोले—गंभीर की बात कुछ हद तक सही, वनडे बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा तवज्जो”

Leave a Reply