Breaking News

देवरिया में अब्दुल शाह गनी मजार परिसर खाली, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी

Bolta Sach News
|
Abdul Shah Ghani's shrine in Deoria
बोलता सच,देवरिया : देवरिया शहर के गोरखपुर रोड स्थित अब्दुल शाह गनी मजार परिसर को रविवार को प्रशासन ने खाली करा लिया। अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई को मजार के संभावित ध्वस्तीकरण की दिशा में पहला अहम कदम माना जा रहा है।
प्रशासन ने मजार से जुड़े लोगों को दोपहर 12 बजे तक परिसर से सभी सामान हटाने के निर्देश दिए थे। तय समय सीमा के भीतर मजार से संबंधित लोगों ने ई-रिक्शा और अन्य छोटे वाहनों की मदद से अपना सामान बाहर निकाल लिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे इलाके में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
प्रशासन का कहना है कि मजार का निर्माण विनियमित क्षेत्र और हरित क्षेत्र की भूमि पर किया गया है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के धार्मिक या अन्य निर्माण की अनुमति नहीं होती। प्रारंभिक जांच में मजार को पूरी तरह अवैध पाया गया है, इसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अब्दुल शाह गनी मजार का मामला पिछले कई वर्षों से विवादों में रहा है। वर्ष 2019 में इस अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद यह मामला प्रशासनिक और न्यायिक प्रक्रियाओं में लंबित रहा।
इस प्रकरण की सुनवाई नियत प्राधिकारी यानी एसडीएम सदर की अदालत में हुई, जहां मजार पक्ष और शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। हाल ही में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। अब परिसर खाली कराए जाने के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसको भी पढ़ें : PSLV-C62 मिशन से ISRO करेगा नए साल की शुरुआत, 12 जनवरी को होगा लॉन्च

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply