देवरिया। गर्मी में आइसक्रीम की मांग बढ़ने पर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। केमिकल और एसेंस का फ्लेवल मिलाकर सस्ती आइसक्रीम तैयार कर ब्रांडेड के दामों पर बाजार में बेच रहे हैं।
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों से संदेह के आधार पर आइसक्रीम के नौ नमूने लिए। इससे हड़कंप मच गया।
अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम ने बरहज, सलेमपुर और सदर तहसील में कई आइसक्रीम निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने आइसक्रीम के आठ और कोल्डड्रिंक के एक नमूने एकत्रित किए। टीम ने बरहज तहसील क्षेत्र स्थित चार आइसकैंडी निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव ने आइसक्रीम क एक और आइसकैंडी के तीन नमूने लिए।
सलेमपुर तहसील स्थित आइसक्रीम निर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र ने एक नमूना संग्रहित किया।
टीम ने देवरिया तहसील में महुआडीह बाजार स्थित आइसकैंडी निर्माण इकाई से तीन नमूने लिए।
नगर पालिका देवरिया स्थित आइसक्रीम निर्माण इकाई से आइसक्रीम का एक नमूना संग्रहित किया गया। टीम ने कुल नौ नमूने लिए हैं।
ये भी पढ़े : रसना का नया कदम: अब ₹10 में रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज बाजार में उतरेगी कंपनी
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































