Breaking News

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने की उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा, कालाबाजारी करने वालों पर FIR के निर्देश

Bolta Sach News
|
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi did
बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मंगलवार को विधानभवन स्थित कार्यालय कक्ष संख्या-08 में प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न प्रमुख उर्वरक प्रदायकर्ता कंपनियों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
कृषि मंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और प्रदेश में उर्वरकों की किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीफ और रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारु वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जो उर्वरक विक्रेता ओवररेटिंग, टैगिंग या किसी भी प्रकार की मनमानी करते पाए जाएं, उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस बैठक में आरसीएफ, एचयूआरएल, इफको, इंडोरामा, कृभको, एनएफएल, यारा, आईपीएल, कोरोमंडल और यूएसएफसी सहित विभिन्न उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में उर्वरक आपूर्ति की स्थिति की जानकारी दी।
बैठक में सचिव कृषि इंद्र विक्रम सिंह, रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव योगेश कुमार, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक उर्वरक आशुतोष मिश्र और अपर निबंधक सहकारिता श्रीकांत गोस्वामी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी से आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इसको भी पढ़ें : SIR प्रक्रिया पर कपिल सिब्बल का सरकार पर हमला, बोले– ‘एक भी घुसपैठिया गलत है, तो क्या 33 बीएलओ की मौत सही है?’

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply