बोलता सच,लखनऊ : लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं और यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष न होकर राजनीतिक उद्देश्य से प्रभावित है। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि सरकार द्वारा नियुक्त एजेंसियां चुनिंदा बूथों को टारगेट कर रही हैं, खासकर उन इलाकों में जहां समाजवादी पार्टी को जीत मिली है।
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































