बोलता सच : देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने गुरुवार को जनपद के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने तटबंधों, बांधों और कटान रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। तहसील रुद्रपुर के छपरा बुजुर्ग, जंगल भुसवल, तिघरा मराक्षी और पिड़रा क्षेत्रों में बांधों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ को सभी संरचनाओं की मजबूती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कमजोर स्थलों की तत्काल मरम्मत और निगरानी का आदेश भी दिया।
पिड़रा गांव में आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बाढ़ सुरक्षा और राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने आपदा की स्थिति में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। स्थानीय लोगों से पिछले वर्षों की बाढ़ से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। तहसील बरहज के महेन बाबू और बिनोवापुरी में राप्ती तटबंध का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को नदी किनारे के खतरनाक स्थलों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। छित्तुपुर-भागलपुर क्षेत्र में घाघरा नदी के किनारे चल रहे कटान रोधी कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें : चाकू से हमला कर भागा आरोपी पट्टीदार, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट
➤ You May Also Like



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































