बोलता सच,नई दिल्ली : कांग्रेस ने क्रिसमस के मौके पर चर्चों में ईसाइयों पर हुए कथित हमलों को लेकर एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इन घटनाओं की कड़ी आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी किस तरह का भारत बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि क्या हम भारत को बांग्लादेश जैसा बनाना चाहते हैं, जहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होते हैं? अगर वहां ऐसा हो रहा है तो क्या हम भी यहां वही रास्ता अपनाएं?
एएनआई से बातचीत में पवन खेड़ा ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि भारत की आत्मा विविधता और सह-अस्तित्व में बसती है। उन्होंने कहा, “ये क्या आरएसएस का सपना था? जो सपना जिन्ना पूरा नहीं कर पाए, क्या उसे यहां पूरा किया जा रहा है? इसका क्या मतलब है?” खेड़ा ने स्पष्ट कहा कि हर धर्म के लोगों को अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्वक और सम्मान के साथ मनाने का अधिकार है और यही भारत की असली पहचान है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने धार्मिक आयोजनों को लेकर बढ़ते उकसावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती के दिन मस्जिदों के बाहर नाचने या उकसाने वाले गाने बजाने की क्या जरूरत है। “हनुमान चालीसा पढ़िए, मैं भी पढ़ता हूं, लेकिन क्रिसमस के दिन चर्च के बाहर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या साबित करना चाहते हैं?” उन्होंने कहा कि यह न तो उनके धर्म का स्वरूप है और न ही भारतीय सभ्यता का।
पवन खेड़ा ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि वे हर साल 25 दिसंबर को यीशु पर्व मनाते थे। आज भी रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद की स्मृति में यह पर्व मनाता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से अलग-अलग धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों का देश रहा है। “वन नेशन, वन ड्रेस, वन लैंग्वेज, वन रिलिजन—ये क्या मजाक है? आप सब कुछ क्यों थोपना चाहते हैं? इतनी असुरक्षा क्यों?” उन्होंने सवाल किया।
इस बीच, क्रिसमस पर चर्चों पर कथित हमलों को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट जोमी क्रिश्चियन फेलोशिप के पादरी नेल्सन टकलल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने खुद लोगों को माफ करना सिखाया है। पादरी ने कहा कि जो लोग यीशु के नाम पर चर्चों पर हमला कर रहे हैं, उन्हें माफ करना ही बेहतर रास्ता है।
कांग्रेस ने इन घटनाओं को देश की एकता और सौहार्द के लिए खतरा बताते हुए केंद्र सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
इसको भी पढ़ें : ओडिशा में बड़ी मुठभेड़, टॉप नक्सली कमांडर गणेश उइके समेत 6 ढेर, अमित शाह ने बताया बड़ी सफलता
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































3 thoughts on “क्रिसमस पर चर्चों पर कथित हमलों को लेकर कांग्रेस का BJP-RSS पर तीखा हमला, पवन खेड़ा बोले—यह भारत की सभ्यता नहीं”