Breaking News

केरल में अमित शाह का बड़ा हमला: ‘मंदिर का सोना नहीं बचा पाए, धर्म क्या बचाएंगे’, विजयन सरकार पर साधा निशाना

Bolta Sach News
|
Amit Shah's big attack on Kerala

बोलता सच,केरल : केरल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में एक सभा को संबोधित करते हुए पिनरई विजयन सरकार पर तीखा हमला बोला। नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि यह जीत मंजिल नहीं, बल्कि लक्ष्य तक पहुंचने का एक पड़ाव है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा,
“हमारा अंतिम लक्ष्य केरल में कमल के निशान की सरकार बनाना और भाजपा का मुख्यमंत्री लाना है।”

सबरीमाला सोना चोरी मामला उठाया

अमित शाह ने सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले को लेकर केरल सरकार को घेरा। उन्होंने कहा,
“जो लोग मंदिर का सोना नहीं बचा पाए, वे धर्म क्या बचाएंगे?”
इसके साथ ही शाह ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की।

‘केरल को देशविरोधी ताकतों से सुरक्षित करना हमारा लक्ष्य’

शाह ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केरल को पूर्ण विकसित बनाना, देशविरोधी ताकतों से सुरक्षित करना और सदियों पुरानी आस्था की रक्षा करना है। उन्होंने दावा किया कि केरल की जनता भी मानती है कि यूडीएफ और एलडीएफ यह काम नहीं कर सकते, बल्कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ही केरल को आगे ले जा सकती है।

विकसित भारत का रास्ता विकसित केरल से

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है। विकसित भारत का रास्ता विकसित केरल से होकर जाता है।”
उन्होंने कहा कि विकास, सुरक्षा और आस्था की रक्षा—तीनों ही लक्ष्य एलडीएफ या यूडीएफ के जरिए हासिल नहीं किए जा सकते।

कम्युनिस्ट और कांग्रेस पर तंज

अमित शाह ने कहा कि
“कम्युनिस्ट पार्टियां दुनिया से गायब हो चुकी हैं और कांग्रेस पूरे देश में सिमटती जा रही है। अब केरल के विकास का एकमात्र रास्ता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए है।”

पांच राज्यों में चुनावी कमान संभालेंगे शाह

अमित शाह पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति की कमान संभालेंगे। इसके तहत वे इन राज्यों में लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं।
भाजपा पश्चिम बंगाल में अकेले, जबकि तमिलनाडु, केरल और असम में सहयोगी दलों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।


इसको भी पढ़ें : एग्रीस्टैक महाअभियान में बड़ी सफलता: बिहार में 10 लाख से ज्यादा किसानों का पंजीकरण पूरा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply