Breaking News

अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की:देवरिया कोर्ट में 23 दिसंबर को होगी सुनवाई, धोखाधड़ी का आरोप

Bolta Sach News
|
Amitabh Thakur's wife has filed an advance
बोलता सच,देवरिया : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट आवंटन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय में दाखिल की है। इस याचिका पर 23 दिसंबर को सुनवाई होगी।
इस मामले में अमिताभ ठाकुर फिलहाल देवरिया जिला कारागार में बंद हैं। आरोप है कि वर्ष 1999 में देवरिया में पुलिस अधीक्षक रहते हुए उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लाट खरीदा था। प्लाट आवंटन के समय पत्नी का नाम ‘नूतन देवी’ और पति का नाम ‘अभिजात’ अंकित किया गया था, जबकि उनका वास्तविक नाम अमिताभ ठाकुर है। इसी को लेकर फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं।
इस संबंध में सितंबर 2025 में लखनऊ के तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान देवरिया सदर कोतवाली में भी मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने 10 दिसंबर को अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी उनकी पत्नी नूतन ठाकुर हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस बीच, अधिवक्ता प्रवीण दुबे और अभिषेक शर्मा की ओर से नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई। वहीं, अमिताभ ठाकुर की ओर से भी सीजेएम न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई निर्धारित है।
इस मामले को लेकर देवरिया जिले में चर्चाएं जारी हैं और सभी की निगाहें आगामी सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

इसको भी पढ़ें : शीतलहर के बीच डीएम दिव्या मित्तल ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर सख्त

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की:देवरिया कोर्ट में 23 दिसंबर को होगी सुनवाई, धोखाधड़ी का आरोप”

Leave a Reply