Breaking News

कुशीनगर में पशु तस्करों से मुठभेड़: तीन घायल, 26 गौवंश बरामद

Bolta Sach News
|
Animal smugglers in Kushinagar
कुशीनगर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन पशु तस्करों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 सितंबर 2025 को पटहेरवा थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस को पशु तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में तीन तस्कर घायल
सूचना मिलने पर कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने पटहेरिया समऊर रोड स्थित बलुआ शमशेर शाही के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन तस्कर जख्मी हो गए। घायलों की पहचान जब्बार (आगरा), फैजान (रामपुर) और नईम (रामपुर) के रूप में हुई है। तीनों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

26 गौवंश और अवैध हथियार बरामद
पुलिस ने मौके से एक कंटेनर, 26 गौवंश, तीन तमंचे, 12 कारतूस, एक लकड़ी का ठीहा, एक बांका, एक मोबाइल फोन और ₹2000 नकद बरामद किए हैं।

संगठित गिरोह से जुड़े हैं आरोपी, बिहार ले जाकर करते थे गोकशी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी एक संगठित पशु तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह विभिन्न जिलों से गौवंश को क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर बिहार ले जाता था, जहां गोकशी कर अवैध रूप से मुनाफा कमाया जाता था। पुलिस ने बताया कि घायल तस्करों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस मुठभेड़ और बरामदगी को अंजाम देने वाली टीम में शामिल रहे:
  • सुशील कुमार शुक्ला, एसएचओ तमकुहीराज
  • धनबीर सिंह, एसएचओ तरयासुजान
  • राजप्रकाश सिंह, एसएचओ रामकोला
  • अमित शर्मा, एसएचओ कसया
  • गिरिजेश उपाध्याय, एसएचओ खड्डा
  • आशुतोष सिंह, स्वाट टीम
  • विनय कुमार मिश्रा, एसओ पटहेरवा
  • वशरद भारती, प्रभारी सर्विलांस सेल

ये भी पढ़े : जमुई में श्रेयसी सिंह का हमला: “तेजस्वी मरीन ड्राइव पर रील बना रहे हैं, जनता बाढ़ में डूबी है”

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply