बोलता सच,जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और छिपे आतंकवादियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ की खबर है। उपमंडल छात्रू के सिंहपुरा इलाके में पिछले पांच दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से दोबारा संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बल आतंकियों को पकड़ने या उन्हें मार गिराने के लिए इलाके में सघन अभियान चला रहे हैं। मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
इसको भी पढ़ें : सुनीता विलियम्स की भावुक मुलाकात: कल्पना चावला की मां और बहन से साझा कीं यादें
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































