बोलता सच,गोरखपुर : गीडा थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से 530 ग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छेदी यादव निवासी चकरा अव्वल, राजघाट और अरुण सिंह निवासी चरन लाल चौक, थाना कोतवाली के रूप में हुई है।
एएनटीएफ थाना प्रभारी रमेश राम ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गीडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौसड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में एकला बाजार स्थित शिव मंदिर के पास मादक पदार्थों की बड़ी खेप की सप्लाई होने वाली है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
इस दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 530 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके साथ ही दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद भी मिले। बरामदगी की सूचना पर नौसड़ चौकी प्रभारी कमलेश प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों आरोपियों को गीडा थाने लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे हेरोइन की खेप बाराबंकी जिले के जैतपुर निवासी मोहम्मद अनस के जरिए प्राप्त करते थे, जो फिलहाल लखनऊ जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से बाराबंकी से हेरोइन लाकर गोरखपुर के अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई कर रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
इसको भी पढ़ें : नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भूपेश बघेल का तंज, बोले— कांग्रेस के लिए शुभ संकेत
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “गीडा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 530 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार”