Breaking News

देवरिया बस अड्डे पर शेड निर्माण शुरू, 2 महीने में होगा पूरा

Bolta Sach News
|
देवरिया बस अड्डे पर
बोलता सच : देवरिया रोडवेज परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए टिन शेड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया। 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस शेड की लंबाई 15 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर होगी। शेड के किनारों पर तीन-तीन मीटर का टिन छज्जा निकला रहेगा। गोरखपुर परिक्षेत्र से आए निगम के जूनियर इंजीनियर रामअविलास चौधरी की देखरेख में नींव की खुदाई शुरू हुई है।
वर्तमान में यात्रियों को खुले में बसों का इंतजार करना पड़ता है। गर्मी, बरसात और सर्दी में उन्हें परेशानी होती है। रोडवेज से प्रतिदिन 40 हजार यात्री यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया।
डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी के अनुसार, परिवहन निगम की देखरेख में यह शेड बनेगा। दो से तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम में दीनानाथ मिश्र और विवेक द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : विधायक की पहल पर बीएसए ने बीईओ से मांगा जवाब 8 माह से नहीं मिला वेतन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply