Breaking News

आईआईटी कानपुर में बीटेक छात्र की दर्दनाक आत्महत्या, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

Bolta Sach News
|
B.Tech at IIT Kanpur
बोलता सच,कानपुर। आईआईटी कानपुर में छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला बीटेक के एक छात्र का है, जिसकी आत्महत्या के तरीके ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। छात्र ने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईआईटी कानपुर में बीटेक का छात्र जय सिंह मीणा (26) सोमवार दोपहर को अपने हॉस्टल कमरे में मृत पाया गया। वह कैंपस के ई-ब्लॉक में स्थित कमरे नंबर 148 में रहता था। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर जब आईआईटी के कर्मचारी और अधिकारी वहां पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर छात्र का शव पंखे से लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना तुरंत कल्याणपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें केवल “सॉरी एवरीवन” लिखा हुआ था। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि छात्र ने पहले चाकू से अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की थी। इसके बाद उसने चाकू को दूर फेंक दिया और बेड पर रखे कंबल को फाड़कर उससे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आईआईटी प्रशासन की ओर से भी इस घटना को लेकर आंतरिक स्तर पर समीक्षा की जा रही है।

इसको भी पढ़ें : आईएनएस वाघशीर पर सवार होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की समुद्री यात्रा, ऐसा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बनीं

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “आईआईटी कानपुर में बीटेक छात्र की दर्दनाक आत्महत्या, कमरे से सुसाइड नोट बरामद”

Leave a Reply