बोलता सच,बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के महज चौथे दिन दूल्हे को ठगकर फरार हो गई। दुल्हन अपने साथ घर के सोने-चांदी के सभी जेवर और नकदी भी लेकर चंपत हो गई। घटना चांदीनगर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव की है।
दो लाख रुपये लेकर कराई गई थी शादी
ललियाना गांव के एक युवक ने शादी के लिए राजू नाम के एक बिचौलिए को दो लाख रुपये दिए थे। बिचौलिया युवक को दिल्ली के मजनू का टीला ले गया, जहां उसने एक लड़की और उसकी कथित मां से मिलवाया। युवक को लड़की पसंद आ गई और शादी तय हो गई।
निर्धारित दिन युवक अपने चार रिश्तेदारों के साथ दिल्ली गया और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर दुल्हन को घर लेकर आ गया।
शादी के चौथे दिन ‘दुल्हन’ हुई फरार
तीन दिन तक सब सामान्य चलता रहा। चौथे दिन दुल्हन ने कहा कि वह अपनी मां से मिलने जा रही है। घर से निकलते समय वह गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई। कुछ दिनों बाद जब दूल्हा उसे लेने दिल्ली पहुंचा तो उस पते पर लड़की तो दूर, उसका कोई परिवार भी नहीं रहता था।
फर्जी निकला पूरा परिवार — ‘मां’ भी किराए पर थी
जांच-पड़ताल में युवक को पता चला कि शादी में शामिल हुई महिला दुल्हन की असली मां नहीं थी, बल्कि वह किराए पर लाई गई थी। इतना ही नहीं, जिस दुल्हन से उसकी शादी हुई थी वह मुस्लिम युवती थी, जिसने हिंदू बनकर शादी रचाई और मौका मिलते ही फरार हो गई।
शादी, नाम, पता — सब कुछ फर्जी
जब दूल्हा मजनू का टीला इलाके में दुल्हन की तस्वीर लेकर जानकारी जुटाने लगा तो खुलासा हुआ कि लड़की की पहचान, पता, मायका और शादी के सभी कागजात सब फर्जी थे। पूरा मामला एक संगठित ठगी रैकेट का हिस्सा निकला।
थाने में शिकायत दर्ज नहीं
चांदीनगर थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच शुरू करेगी।
इसको भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ी, तराई क्षेत्र में घने कोहरे का अलर्ट जारी
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “बागपत: शादी के चौथे दिन दुल्हन फरार, जेवर-नकदी लेकर हुई गायब; फर्जी पहचान और किराए की ‘मां’ से रचाया था पूरा खेल”