Breaking News

युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं परवेज आलम, पथरदेवा में दिखा जनसमर्थन का नया जोश

Bolta Sach News
|
Becoming the first choice of youth
बोलता सच : पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों युवाओं के बीच परवेज आलम का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री शाकिर अली के सुपुत्र परवेज आलम अब युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। उनके नेतृत्व और मिलनसार स्वभाव ने युवाओं और जनता के बीच गहरी पकड़ बना ली है।
हाल ही में बघौचघाट में आयोजित एक जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान परवेज आलम के प्रति युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने उनका स्वागत किया और नारे लगाए। इस दौरान क्षेत्र में विकास और रोजगार के मुद्दों पर युवाओं ने अपनी उम्मीदें परवेज आलम से जोड़ते हुए कहा कि अब पथरदेवा की राजनीति में बदलाव का समय आ गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित युवा शाहनवाज शेख ने कहा, “इस बार पथरदेवा विधानसभा का प्रतिनिधित्व एक युवा के हाथ में आना चाहिए, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। परवेज आलम जैसे ऊर्जावान और जनसंपर्क में सक्रिय नेता ही क्षेत्र को आगे बढ़ा सकते हैं।”
परवेज आलम ने भी युवाओं के इस जोश का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज रही है। वे पथरदेवा के विकास को नई दिशा देने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद से वे हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान परवेज आलम ने कई गांवों का दौरा किया और लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं को समझा और भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की नीति “काम बोलता है” पर वे पूरी तरह अमल करेंगे।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में बलिंदर कुशवाहा, आजाद अंसारी, सुहेल सिद्दीकी, मंजूर हसन और मोहन यादव सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।
परवेज आलम का यह सक्रिय जनसंपर्क अभियान न केवल युवाओं के बीच लोकप्रियता बढ़ा रहा है, बल्कि पथरदेवा की राजनीति में नई ऊर्जा भी भर रहा है। उनका बढ़ता जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि आगामी चुनावों में युवाओं की भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है, और परवेज आलम इस बदलाव के केंद्र में नजर आ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply