Breaking News

भाटपाररानी पुलिस ने छठ पूजा के दौरान हुई चेन स्नेचिंग का कुछ घंटों में किया खुलासा

Bolta Sach News
|
Bhatpar Rani police organised Chhath Puja
बोलता सच,देवरिया। भाटपाररानी थाना क्षेत्र में छठ पूजा के दौरान रानी पोखरा घाट पर हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के मालवीय रोड निवासी राजू रौनियार की पत्नी शिखा देवी मंगलवार भोर में रानी पोखरा छठ घाट पर पूजा करने गई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर दो संदिग्ध महिलाओं में से एक ने उनके गले से करीब 37 ग्राम वजनी सोने का हार चुरा लिया, जिसकी कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है।
चोरी का एहसास होते ही शिखा देवी ने शोर मचाया। भीड़ और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक महिला स्नेचर को पकड़ लिया, जबकि दूसरी महिला अपने साथी युवक के साथ बाइक से फरार हो गई।
सूचना पर एसओ देवेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। पकड़ी गई महिला से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे फरार आरोपियों की पहचान हो सकी। पकड़ी गई महिला की निशानदेही पर पुलिस ने सलेमपुर क्षेत्र के बेलपार टोला में छापेमारी कर फरार महिला और उसके पुरुष साथी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच जारी है।

इस खबर को भी पढ़ें : मेदीपट्टी में छठ महापर्व पर भजन संध्या, लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “भाटपाररानी पुलिस ने छठ पूजा के दौरान हुई चेन स्नेचिंग का कुछ घंटों में किया खुलासा”

Leave a Reply