Breaking News

2026 में AI की दुनिया में बड़े बदलाव, फायदे भी और खतरे भी: वायर्ड की 6 अहम भविष्यवाणियां

Bolta Sach News
|
Big changes in the world of AI in 2026

बोलता सच,टेक्नोलोजी : 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव और भी गहरा होने वाला है। यह तकनीक जहां एक ओर जीवन को आसान बनाएगी, वहीं कई नई चुनौतियां और चिंताएं भी सामने ला सकती है। हाल ही में अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन वायर्ड ने AI को लेकर छह अहम भविष्यवाणियां की हैं, जो आने वाले समय की तस्वीर पेश करती हैं। ये आकलन ओपनएआई, गूगल और अन्य टेक दिग्गजों की मौजूदा रणनीतियों पर आधारित हैं।

AI का विकास पड़ सकता है धीमा

दुनियाभर में डेटा सेंटरों के निर्माण का विरोध तेज हो रहा है। अमेरिका में सोशल मीडिया के जरिए लोग इसके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन और रूस जैसे देश गलत जानकारी और फेक कंटेंट फैलाकर इस विरोध को और हवा दे सकते हैं, ताकि अमेरिका में AI का विस्तार धीमा हो जाए। इससे अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ सकता है और AI विकास की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।

घरों तक रोबोट पहुंचना अभी भी चुनौती

2026 में टेक कॉन्फ्रेंसों में AI रोबोट चर्चा का केंद्र होंगे। गूगल जैसी कंपनियां ऐसे रोबोट तैयार कर रही हैं जो कपड़े फोल्ड करने, कचरा अलग करने या किचन के काम कर सकें। हालांकि, ये प्रदर्शन अभी डेमो तक सीमित रहेंगे। आम घरों में इस्तेमाल से पहले सुरक्षा और भरोसे को लेकर लंबी टेस्टिंग की जरूरत होगी।

AI निवेश का बुलबुला हो सकता है कमजोर

AI सेक्टर में बीते वर्षों में भारी निवेश हुआ है, लेकिन 2026 में इसमें सुस्ती आ सकती है। ओपनएआई जैसी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या घटाई जा सकती है ताकि संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सके। कुछ कंपनियां शेयर बाजार में उतरने की कोशिश करेंगी, लेकिन गलत समय पर यह फैसला नुकसानदेह भी साबित हो सकता है।

कर्मचारियों की निगरानी से AI को ट्रेनिंग

कंपनियां कर्मचारियों की गतिविधियों—जैसे क्लिक, स्क्रॉल और टाइपिंग—को रिकॉर्ड कर AI को प्रशिक्षित कर सकती हैं। इससे नौकरियों पर खतरा बढ़ेगा और प्राइवेसी को लेकर चिंता गहराएगी। श्रमिक अधिकार संगठनों का कहना है कि यह कर्मचारियों की सुरक्षा और निजता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

AI से प्राइवेसी पर बढ़ता खतरा

मीटिंग नोट्स बनाने वाले AI टूल्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन ये बिना जानकारी के भी एक्टिव हो सकते हैं। 2026 में इससे जुड़े बड़े कानूनी विवाद या डेटा लीक के मामले सामने आ सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनियों को AI के इस्तेमाल में ज्यादा पारदर्शिता और सावधानी बरतनी होगी।

रोबोट टैक्सी से बढ़ सकती हैं दुर्घटनाएं?

अमेरिका में रोबोट टैक्सी सेवाएं तेजी से फैलेंगी और 25 से ज्यादा शहरों तक पहुंच सकती हैं। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि ये पारंपरिक टैक्सियों से कम हादसे करती हैं, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि AI पर अत्यधिक निर्भरता भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। कुल मिलाकर, 2026 AI के लिए अवसरों और जोखिमों दोनों का साल साबित हो सकता है, जहां तकनीक की तरक्की के साथ जिम्मेदारी और नियंत्रण भी उतने ही जरूरी होंगे।


इसको भी पढ़ें : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला सब इंस्पेक्टर, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply