Breaking News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सभी 18 मंडलों में खुलेंगे नए दिव्यांग पुनर्वास केंद्र

Bolta Sach News
|
Big decision of Yogi cabinet

बोलता सच,उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सरकार ने राज्य के सभी 18 मंडलों में नए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) स्थापित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इन नए डीडीआरसी के शुरू होने से प्रदेश के दिव्यांगजन एक ही स्थान पर सर्वे, पहचान, शिविर, सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग फिटमेंट और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

इसके साथ ही इन केंद्रों में फिजियोथेरेपी और स्पीच थेरेपी जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांग प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए अब लोगों को अधिक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार का कहना है कि इस कदम से दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर तथा सुगमता से मिल पाएगा और उनके पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी।


इसको भी पढ़ें : ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, शादी का घर मातम में बदला

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सभी 18 मंडलों में खुलेंगे नए दिव्यांग पुनर्वास केंद्र”

Leave a Reply