Breaking News

लाल किला आतंकी हमले पर बड़ा खुलासा: पाकिस्तानी नेता ने कबूला—”लाल किले से कश्मीर के जंगलों तक हम ही करवा रहे हैं हमले”

Bolta Sach News
|
Big statement on Red Fort terror attack

बोलता सच/इस्लामाबाद: भारत की राजधानी दिल्ली के लाल किला पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की भूमिका एक बार फिर दुनिया के सामने उजागर हो गई है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के नेता चौधरी अनवारुल हक ने सार्वजनिक मंच से स्वीकार किया है कि भारत में लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक हुए हमलों में पाकिस्तान की ही भूमिका रही है। उनका यह कबूलनामा भारत पर हुए हाल के आतंकी हमलों में पाकिस्तान की गहरी संलिप्तता की पुष्टि करता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वे खुलेआम इन हमलों की ज़िम्मेदारी लेते दिखते हैं।


लाल किला ब्लास्ट का जिक्र—“अल्लाह की कृपा से हमने यह कर दिखाया”

अपने विवादित भाषण में अनवारुल हक ने 10 नवंबर को लाल किला के सामने हुए बम धमाके का ज़िक्र किया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा—

“मैंने पहले कहा था कि अगर आप बलूचिस्तान को खून से लथपथ करोगे, तो हम लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक हमला करेंगे। अल्लाह की कृपा से हमने यह कर दिखाया है और वे अभी भी शवों की गिनती नहीं कर पा रहे हैं।”

उन्होंने आगे दावा किया कि हथियारबंद आतंकी “दिल्ली में घुसकर हमला कर आए और भारत अभी तक सभी शवों की गिनती नहीं कर पाया है।” उनका यह बयान पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को खुले संरक्षण देने की पुष्टि करता है।


जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल का नाम आया सामने

लाल किला हमले का मास्टरमाइंड डॉ. उमर-उन-नबी बताया जाता है, जो जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा था। यह मॉड्यूल फरीदाबाद में हमले से कुछ दिन पहले ही पकड़ा गया था।


“कश्मीर के जंगलों” पर टिप्पणी—बैसरन घाटी हत्याकांड का इशारा

अनवारुल हक की “कश्मीर के जंगलों” वाली टिप्पणी से संकेत मिलता है कि वे अप्रैल में पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र कर रहे थे, जिसमें 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।


पहली बार नहीं—एक और पाकिस्तानी नेता ने किया था खुलासा

यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी पाकिस्तानी नेता ने पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों को उजागर किया हो।

कुछ दिन पहले ही खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया था कि—

  • सरकार प्रांत में “फर्जी आतंकी हमलों” को बढ़ावा देती है

  • अशांत क्षेत्रों में शांति प्रयासों को जानबूझकर बाधित किया जाता है

  • आतंकवाद पाकिस्तान सरकार की “नीति” का हिस्सा है

अफरीदी के इन आरोपों ने पाकिस्तान की आतंकवाद समर्थक छवि पर और मुहर लगा दी।


भारत में आतंकी हमलों पर पाकिस्तान की भूमिका बेनकाब

अनवारुल हक का कबूलनामा दुनिया के सामने एक बार फिर यह स्पष्ट कर देता है कि भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान की शह और समर्थन रहा है। यह बयान भारत की सुरक्षा एजेंसियों की उन रिपोर्टों की भी पुष्टि करता है, जिसमें पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठनों की सक्रियता का दावा किया गया था।


इसको भी पढ़ें : फिल्मी डायलॉग के जरिए मोटिवेशन: देवरिया एसपी संजीव सुमन बोले—“पुष्पा झुकेगा नहीं… पर ऐसा मिला तो पुलिस झुका देगी”

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply