बोलता सच,बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत हासिल करने वाले कई विधायक अभी जश्न भी ठीक से नहीं मना पाए हैं, लेकिन चार विधायकों की खुशी पर पटना हाईकोर्ट का नोटिस ग्रहण की तरह सामने आया है। हाईकोर्ट ने इन चार सीटों पर विजेताओं से जवाब मांगा है, क्योंकि हारे हुए उम्मीदवारों ने उनकी जीत को चुनौती दी है।
किन विधायकों को भेजा गया नोटिस?
पटना हाईकोर्ट ने टेकारी, मधुबनी, नरपतगंज और मोहिउद्दीननगर सीट के विधायकों को नोटिस जारी कर उनका पक्ष तलब किया है। चुनौती देने वाले उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि इन सीटों पर चुनाव परिणाम सही नहीं हैं।
1. टेकारी विधानसभा
-
विजेता: अजय कुमार (राजद)
-
पराजित: अनिल कुमार (रालोमो/पूर्व मंत्री)
-
मत: अजय कुमार – 97,550 | अनिल कुमार – 95,492
पूर्व मंत्री अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई और परिणाम गलत तरीके से घोषित किया गया।
2. मधुबनी विधानसभा
-
विजेता: माधव आनंद (रालोमो)
-
पराजित: समीर महासेठ (राजद)
-
मत: माधव आनंद – 97,956 | समीर महासेठ – 77,404
राजद नेता गणेश कुमार ने माधव आनंद की जीत को कोर्ट में चुनौती दी है।
3. नरपतगंज विधानसभा
-
विजेता: देवंती यादव (भाजपा)
-
पराजित: मनीष यादव (राजद)
-
मत: देवंती यादव – 1,20,557 | मनीष यादव – 95,204
राजद प्रत्याशी मनीष यादव ने दावा किया है कि चुनाव परिणाम सही नहीं हैं और देवंती यादव की जीत को रद्द किए जाने की मांग की है।
4. मोहिउद्दीननगर विधानसभा
-
विजेता: राजेश सिंह (भाजपा)
-
पराजित: एजया यादव (राजद)
-
मत: राजेश सिंह – 89,208 | एजया यादव – 77,526
एजया यादव ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर वोटों की गणना और प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
कौन कर रहा है पैरवी?
इन सभी सीटों पर दायर चुनाव याचिकाओं की पैरवी वरीय अधिवक्ता अवनीश कुमार कर रहे हैं। हारे हुए उम्मीदवारों की ओर से यह दावा किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता हुई और परिणाम वास्तविक मतों को प्रदर्शित नहीं करते।
इसको भी पढ़ें : शिवहर बना महिला नेतृत्व का मॉडल: सांसद से डीएम तक सभी पदों पर नारी शक्ति का कब्ज़ा
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































