बोलता सच,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंगलवार को मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री से यह उनकी पहली औपचारिक भेंट मानी जा रही है। हालांकि दोनों नेताओं ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन, आगामी कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के बाद पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा कि लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट हुई और संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार सक्रिय है। हाल ही में पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कुर्मी समाज से आते हैं और कई बार सांसद रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे लगातार संगठनात्मक बैठकों और नेताओं से संवाद कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बीच यह मुलाकात संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय का संकेत है, जिसका असर आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति और गतिविधियों में देखने को मिल सकता है।
इसको भी पढ़ें : देवरिया : पथरदेवा फुटबॉल महाकुंभ में रोमांचक मुकाबला: आसनसोल रेलवे ने चेन्नई रेलवे को 2-1 से हराया
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “सीएम योगी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मुलाकात, संगठनात्मक रणनीति पर हुई चर्चा”