Breaking News

केरल में BJP का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार सत्ता

Bolta Sach News
|
BJP's historic performance in Kerala

बोलता सच,नई दिल्ली: केरल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक नया इतिहास रच दिया है। स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में बीजेपी ने पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को पराजित कर सत्ता हासिल कर ली है। यह जीत राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखी जा रही है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन उन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, संघर्ष और समर्पण को याद करने का है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर लगातार मेहनत की और इस ऐतिहासिक परिणाम को संभव बनाया।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि नगर निगम में बीजेपी की सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास और सुशासन को प्राथमिकता देगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply