Breaking News

रुद्रपुर में बीएलओ रंजू देवी की मौत पर सपा और कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, की मुआवजे व नौकरी की मांग

Bolta Sach News
|
BLO Ranju Devi died in Rudrapur.

बोलता सच,देवरिया : तहसील रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम माझा नारायण में बीएलओ (शिक्षामित्र) रंजू देवी की मौत के बाद शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि परिजनों से मिलने पहुंचे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस—दोनों ने घटना को गंभीर बताते हुए सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।

सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव पहुंचे, परिवार से की मुलाकात

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव, वरिष्ठ नेताओं के साथ मृतका के पति जगदंबा दूबे और परिजनों से मिले। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस घटना से व्यथित हैं और उन्होंने बीएलओ परिवारों की मदद का भरोसा दिया है।

व्यास यादव ने आरोप लगाया कि सरकार और चुनाव आयोग द्वारा जल्दबाजी में लागू की गई SIR प्रक्रिया ने फील्ड कर्मचारियों पर अत्यधिक मानसिक दबाव बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी और विवाह के सीजन के बीच इतने कम समय में SIR पूरा कराना कर्मचारियों के लिए अत्यधिक बोझ बन गया है।

उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि मृत बीएलओ रंजू देवी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।
साथ ही उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मृत बीएलओ परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देंगे।

जिलाध्यक्ष ने SIR की समय सीमा बढ़ाने और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की मांग करते हुए कहा कि इससे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकेगी। सपा नेताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे, सरकार पर लगाया दबाव का आरोप

मृतका के परिवार से मिलने पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी रंजू देवी की मौत को प्रशासनिक दबाव का परिणाम बताया। दोपहर 2 बजे रुद्रपुर विधानसभा पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अजय राय काफिले के साथ मृतका के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दबाजी में SAR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) लागू कर रही है, जिससे बीएलओ अत्यधिक दबाव में काम कर रहे हैं और कई जगह आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मृतका के परिवार को नौकरी और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार SAR अभियान के बहाने मतदाताओं के नाम काटने में लगी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कम से कम छह माह का समय दिया जाना चाहिए।

अजय राय ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में आंदोलन करेगी।


परिजन बोले—अत्यधिक कार्यभार बना मौत की वजह

उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र व बीएलओ रंजू देवी का सोमवार रात निधन हो गया था। परिजनों का कहना है कि SIR/SAR प्रक्रिया में लगातार बढ़ते कार्यभार और दबाव के कारण उनकी स्थिति बिगड़ी थी।


इसको भी पढ़ें : देवरिया : पकहां स्कूल में सड़क सुरक्षा माह पर जागरूकता रैली, थानाध्यक्ष ने दी हरी झंडी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply