बोलता सच,देवरिया : देवरिया जिले में पासपोर्ट सत्यापन के दौरान रिश्वत लेने के आरोपों पर पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने फीडबैक सेल को मिली शिकायतों की पुष्टि होने के बाद दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है, जबकि एक अन्य सिपाही को प्रशासनिक आधार पर लाइनहाजिर किया गया है।
पुलिस कार्यालय की फीडबैक सेल द्वारा की गई जांच में सामने आया कि थाना लार में तैनात सिपाही संदीप कुशवाहा और थाना महुआडीह में तैनात सिपाही उमंग यादव पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर आवेदकों से अवैध रूप से धन की मांग कर रहे थे। शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को दोनों सिपाहियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए।
इसके अलावा थाना खामपार में तैनात सिपाही शीलरतन को भी प्रशासनिक कारणों से लाइनहाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई विभागीय जांच पूरी होने के बाद तय की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जनसेवा से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार, लापरवाही या अनुचित व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि अपने कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखें।
एसपी ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगी जाती है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस कार्यालय या फीडबैक सेल को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पुलिस व्यवस्था में जनता का भरोसा कायम रखा जा सके।
इसको भी पढ़ें : शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, मंदिर में सेहरा बांधे इंतज़ार करता रहा दूल्हा
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वतखोरी पर गिरी गाज, देवरिया में दो सिपाही निलंबित, एक लाइनहाजिर”