Breaking News

शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, मंदिर में सेहरा बांधे इंतज़ार करता रहा दूल्हा

Bolta Sach News
|
Bride with boyfriend before wedding

बोलता सच,बांका : बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र से मंगलवार (27 जनवरी) की शाम एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां तय विवाह से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिस घर से बारात निकलनी थी, वहीं से युवती के लापता होने की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

जानकारी के अनुसार, शंभुगंज थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी मुंगेर जिले के रघुनाथपुर निवासी अमित कुमार से तय थी। विवाह समारोह के लिए तारापुर स्थित प्रसिद्ध उल्टा महादेव मंदिर को चुना गया था। परिजनों ने पूरे उत्साह के साथ शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं।

मंदिर पहुंची बारात, दुल्हन गायब

निर्धारित समय पर दूल्हा बारात के साथ मंदिर पहुंच गया और शादी की रस्मों की तैयारी शुरू हो गई, लेकिन इसी बीच दुल्हन के अचानक लापता होने की सूचना मिली। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि युवती शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतहार गांव निवासी अपने प्रेमी विकास कुमार के साथ फरार हो गई है।

दुल्हन के फरार होने की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दूल्हा पक्ष खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगा, वहीं लड़की के परिजन भी सदमे में आ गए।

परिजनों ने प्रेमी पर लगाया आरोप

युवती के परिजनों ने शंभुगंज थाना पहुंचकर आरोप लगाया कि विकास कुमार ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में शंभुगंज थाना प्रभारी बब्लू कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से मौखिक सूचना दी गई है। लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस आवश्यक कदम उठा रही है।

स्थानीय लोगों की अलग राय

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती और विकास कुमार के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ लोगों का दावा है कि परिजनों को इसकी जानकारी थी, बावजूद इसके शादी तय की गई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिवारों की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।

जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र से मंगलवार (27 जनवरी) की शाम एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां तय विवाह से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिस घर से बारात निकलनी थी, वहीं से युवती के लापता होने की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

जानकारी के अनुसार, शंभुगंज थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी मुंगेर जिले के रघुनाथपुर निवासी अमित कुमार से तय थी। विवाह समारोह के लिए तारापुर स्थित प्रसिद्ध उल्टा महादेव मंदिर को चुना गया था। परिजनों ने पूरे उत्साह के साथ शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं।

मंदिर पहुंची बारात, दुल्हन गायब

निर्धारित समय पर दूल्हा बारात के साथ मंदिर पहुंच गया और शादी की रस्मों की तैयारी शुरू हो गई, लेकिन इसी बीच दुल्हन के अचानक लापता होने की सूचना मिली। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि युवती शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतहार गांव निवासी अपने प्रेमी विकास कुमार के साथ फरार हो गई है।

दुल्हन के फरार होने की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दूल्हा पक्ष खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगा, वहीं लड़की के परिजन भी सदमे में आ गए।

परिजनों ने प्रेमी पर लगाया आरोप

युवती के परिजनों ने शंभुगंज थाना पहुंचकर आरोप लगाया कि विकास कुमार ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में शंभुगंज थाना प्रभारी बब्लू कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से मौखिक सूचना दी गई है। लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस आवश्यक कदम उठा रही है।

स्थानीय लोगों की अलग राय

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती और विकास कुमार के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ लोगों का दावा है कि परिजनों को इसकी जानकारी थी, बावजूद इसके शादी तय की गई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिवारों की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।

इसको भी पढ़ें : एसिड अटैक मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोषियों की संपत्ति जब्त कर पीड़ितों को मुआवजा देने का दिया सुझाव

Join WhatsApp

Join Now

3 thoughts on “शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, मंदिर में सेहरा बांधे इंतज़ार करता रहा दूल्हा”

Leave a Reply