Breaking News

बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में शक्ति प्रदर्शन के साथ मनाया 69वां जन्मदिन, ढाई करोड़ के घोड़े समेत महंगे तोहफों की हुई बारिश

Bolta Sach News
|
Brijbhushan Sharan Singh from Gonda
बोलता सच,गोंडा : भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को नवाबगंज स्थित नंदिनी निकेतनम में अपना 69वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने समर्थकों की भारी भीड़ के बीच शक्ति प्रदर्शन भी किया। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ ही अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे।
दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह ने जन्मदिन से पहले ही नंदिनी निकेतनम में 1 जनवरी से राष्ट्रकथा आयोजन का ऐलान किया था, जिसका शुक्रवार को समापन हुआ। इसी समापन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपना जन्मदिन भी मनाया। अपने पैतृक गांव विश्नोहरपुर से भारी लव-लश्कर के साथ नंदिनी निकेतनम पहुंचे बृजभूषण का समर्थकों ने बुलडोजर से फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
नंदिनी निकेतन पहुंचने के बाद बृजभूषण शरण सिंह माता नंदिनी के मंदिर में गए, जहां उन्होंने साष्टांग दंडवत होकर गौमाता का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंच से उन्होंने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया।
जन्मदिन के मौके पर उन्हें महंगे और बेशकीमती उपहार भी दिए गए। हरियाणा से आए एक दंपती ने उन्हें लंदन से लाया गया घोड़ा भेंट किया, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं हरियाणा से आए भाई-बहन ने उन्हें मंच पर जैकेट पहनाई, जिस पर बृजभूषण ने कहा कि “माता का आशीर्वाद था, ठंड लग रही थी और जैकेट मिल गई।” इसी क्रम में तलवारबाज आराधना सोलंकी ने उन्हें सोने की चेन पहनाई।
कार्यक्रम में करीब 2000 से अधिक आचार्य और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, वहीं देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। मंच से बृजभूषण शरण सिंह ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत और आभार व्यक्त किया।

इसको भी पढ़ें : 31 मार्च तक सुधरेगा राजस्व विभाग का माहौल, भ्रष्टाचार पर ‘डोज़’ देकर हो रहा इलाज: विजय सिन्हा

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में शक्ति प्रदर्शन के साथ मनाया 69वां जन्मदिन, ढाई करोड़ के घोड़े समेत महंगे तोहफों की हुई बारिश”

Leave a Reply