Breaking News

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से, 2 अप्रैल तक चलेगा; दो चरणों में होगी कार्यवाही

Bolta Sach News
|
Budget session of Parliament from January 28

बोलता सच,नई दिल्ली : संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसकी जानकारी अपने एक्स (X) हैंडल पर साझा की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है।

बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसके बाद संसद लगभग एक महीने के अवकाश पर रहेगी और दूसरा चरण 9 मार्च 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा।

राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद संसद को 13 फरवरी को स्थगित किया जाएगा। बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी।

दो हिस्सों में क्यों होता है बजट सत्र

बजट सत्र के दौरान दिए जाने वाले अवकाश का उद्देश्य विभाग-संबंधी स्थायी समितियों को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों (Demands for Grants) की विस्तार से जांच करने का समय देना होता है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय बजट 2026 को 1 फरवरी (रविवार) को संसद में पेश किए जाने की संभावना है, जबकि आर्थिक सर्वेक्षण 20 जनवरी को प्रस्तुत किया जाएगा।

बजट सत्र में AI पर रिपोर्ट पेश होने की संभावना

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि समिति कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़े सुझावों पर एक रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसे बजट सत्र में संसद के पटल पर रखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कई देशों ने एआई को लेकर नियम बनाए हैं और भारत में भी इस विषय पर गंभीर मंथन की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री द्वारा विश्व एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समिति सरकार को अपने सुझाव सौंपेगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply