Breaking News

महिला कैदियों के बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था का निर्देश

Bolta Sach News
|
महिला कैदियों के बच्चों
बोलता सच : देवरिया के जिला न्यायाधीश राम मिलन सिंह के निर्देश पर जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। सचिव एवं अपर जिला सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने यूटीआरसी कैंपेन-3 के तहत बंदियों से मुलाकात की।
न्यायाधीश तिवारी ने उन विचाराधीन बंदियों के मामलों की समीक्षा की, जिनके खिलाफ 7 साल तक की सजा वाले मामले लंबित हैं। उन्होंने कैदियों की समस्याएं सुनीं और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निर्देशों में निःशुल्क वकील और जमानतदार उपलब्ध कराने की बात कही गई। कैदियों को नियमित रूप से दवाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया। महिला कैदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था करने को कहा गया।
न्यायाधीश ने जेल में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभी बंदियों को कानूनी सहायता और विधिक साक्षरता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, डिप्टी जेलर मोती लाल और लीगल एड डिफेंस काउंसिल मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : स्कूलों के विलय का विरोध तेज, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply