Breaking News

चीन की अर्थव्यवस्था पर गहराता संकट: निवेश में रिकॉर्ड गिरावट, भारत के लिए बन सकता है बड़ा अवसर

Bolta Sach News
|
China's economy is in deep trouble

बोलता सच/नई दिल्ली: पिछले दो दशकों से वैश्विक आर्थिक विकास का इंजन माने जाने वाले चीन की अर्थव्यवस्था अब तेजी से कमजोर पड़ने लगी है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की महत्वाकांक्षा रखने वाला चीन आज कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। वह भले ही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में अभी भी अमेरिका से बहुत पीछे है। अमेरिका की प्रति व्यक्ति आय $89,600 है, जबकि चीन की केवल $13,810

निवेश में ऐतिहासिक गिरावट

चीन में निवेश की स्थिति बेहद खराब है।

  • साल 2025 के पहले 10 महीनों में फिक्स्ड एसेट इनवेस्टमेंट 1.7% गिरा, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

  • सिर्फ अक्तूबर 2025 में ही निवेश 12% घट गया।

  • यह लगातार पांचवां महीना था जब निवेश में गिरावट दर्ज की गई।

सबसे बड़ा झटका रियल एस्टेट सेक्टर ने दिया है।
पहले 10 महीनों में प्रॉपर्टी सेक्टर का निवेश 14.7% लुढ़क गया।
चार साल से चल रहा रियल एस्टेट संकट चीन की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। इसका असर इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि चीन के GDP में लगभग एक-तिहाई हिस्सा रियल एस्टेट से आता है

इन्फ्रास्ट्रक्चर खर्च भी ठप

सरकार द्वारा प्रोत्साहन देने के बावजूद

  • इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च सिर्फ 0.1% बढ़ा।

यह संकेत है कि चीन का ग्रोथ मोमेंटम लगातार कमजोर होता जा रहा है और अर्थव्यवस्था में नए निवेश का उत्साह लगभग खत्म हो चुका है।

भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा

चीन की गिरती अर्थव्यवस्था भारत के लिए वरदान साबित हो सकती है।
भारत फिलहाल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और कंपनियां चीन पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत भारत की ओर रुख कर रही हैं।

कोविड के बाद की वैश्विक स्थितियों में कई मल्टीनेशनल कंपनियां

  • सप्लाई चेन को विविध बनाना चाहती हैं

  • ‘चीन प्लस वन’ रणनीति अपना रही हैं

Apple समेत कई बड़ी टेक कंपनियां भारत में निवेश बढ़ा रही हैं, जिससे आने वाले वर्षों में रोजगार और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।


इसको भी पढ़ें : दुबई एयर शो में तेजस दुर्घटना में विंग कमांडर नमांश स्याल का निधन, देश ने खोया एक उत्कृष्ट फाइटर पायलट

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply