बोलता सच,गोरखपुर : गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में जनता दर्शन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को हर शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
सीएम ने लोगों से आत्मीयता से बातचीत करते हुए कहा, “घबराइए मत, हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराया जाएगा।”
जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे और प्रार्थना पत्र लेकर उन्हें आश्वस्त किया।
माफिया कब्जों पर सख्त निर्देश
भूमि कब्जे की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि गरीबों की जमीनों पर दबंगों या माफिया का कब्जा कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी पीड़ित को किसी मामले में लगातार परेशान किया गया है, तो उसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।
लापता बच्चे की सूचना पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
अंबेडकरनगर की एक महिला ने बाजार से बच्चे के साइकिल सहित गायब होने की जानकारी दी। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले को संवेदनशीलता से लेकर तत्काल बच्चे की तलाश की कार्रवाई शुरू करें।
बीमारों की आर्थिक मदद—‘घबराओ मत, व्यवस्था कराई जाएगी’
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पताल की एस्टीमेट प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शासन में भेजने के निर्देश दिए, ताकि इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दी जा सके।
एक महिला के किडनी डायलिसिस के लिए पैसे न होने की बात पर सीएम ने कहा:
“घबराओ मत, उपचार की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी।”
बच्चों को दिया आशीर्वाद और चॉकलेट
जनता दर्शन में आए बच्चों के साथ सीएम योगी ने स्नेहपूर्वक बातचीत की और उन्हें चॉकलेट व आशीर्वाद दिया।
इसको भी पढ़ें : जेपी नड्डा का आरोप: कांग्रेस ने सरदार पटेल को इतिहास से मिटाने की कोशिश की
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































