Breaking News

सीएम योगी के दिल्ली दौरे पर सियासी हलचल तेज, पीएम मोदी से 45 मिनट की मुलाकात

Bolta Sach News
|
CM Yogi on Delhi visit

बोलता सच,लखनऊ/दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बातचीत में यूपी मंत्रिमंडल विस्तार, एसआईआर अभियान और संगठनात्मक मामलों सहित कई विषय शामिल रहे।

अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वह सोमवार शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बातचीत करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री—ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य—भी मौजूद हैं।

यूपी संगठन में बदलाव के संकेत

नितिन नबीन के साथ प्रस्तावित बैठक को उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन में संभावित बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़े फैसले ले सकता है। इसमें जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ नए नेतृत्व को आगे लाने पर भी विचार किया जा रहा है।

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के साथ ही यूपी मंत्रिमंडल विस्तार और कुछ मंत्रियों के फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए साल में बीजेपी पूरी तरह चुनावी मोड में उतरने की तैयारी कर रही है और इसी के तहत सभी जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की रणनीति बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद योगी मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है। इस दौरान पूर्व यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की भी चर्चा है।


इसको भी पढ़ें : नगरपालिका परिषद देवरिया द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली राहत

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply