बोलता सच,नई दिल्ली : देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम और मेघालय समेत कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरे और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
IMD के अनुसार, बिहार में 26 दिसंबर तक, असम और मेघालय में 27 दिसंबर तक तथा उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा 25 से 28 दिसंबर के बीच बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड में 25 से 27 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 व 26 दिसंबर को शीत दिवस की आशंका जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जबकि कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड
उत्तर प्रदेश में तापमान गिरने से ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों तक घना से अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कई जिलों में शीत से अत्यंत शीत दिवस का अलर्ट भी दिया गया है। 26 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी।
बिहार में शीतलहर का असर
बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, बांका, रोहतास, भभुआ सहित राज्य के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। बीते 24 घंटों में तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
झारखंड में शीतलहर की चेतावनी
झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के 12 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों में लोगों से सावधानी बरतने, खासकर सुबह-शाम यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता रखने की अपील की है।
इसको भी पढ़ें : ट्रंप का दावा—नाइजीरिया में ISIS पर अमेरिका का बड़ा हमला, ईसाइयों पर हिंसा को बताया वजह
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देशभर में ठंड और घने कोहरे का कहर, कई राज्यों में शीतलहर और शीत दिवस का अलर्ट”