बोलता सच,मौसम 21 दिसंबर: यूपी–बिहार समेत देश के कई राज्यों में शीतलहर ने कहर बरपा रखा है। पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड और कोहरा और ज्यादा बढ़ गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 21 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं पंजाब और हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर के बीच कोहरे का असर और तेज होने की संभावना है। 20 दिसंबर को उत्तराखंड और यूपी के कुछ इलाकों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बन सकती है। बीते 24 घंटों में कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
कोहरा और बर्फबारी बढ़ाएंगे परेशानी
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। कश्मीर घाटी में 21 दिसंबर को कहीं-कहीं भारी बर्फबारी भी हो सकती है। कोहरे और ठंड के चलते जनजीवन के साथ-साथ यातायात सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में रविवार को आंशिक बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। घने से अति घना कोहरा भी छा सकता है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 22 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन मध्यम से घना कोहरा रहेगा और तापमान 21 से 23 डिग्री (अधिकतम) तथा 9 से 11 डिग्री (न्यूनतम) के बीच रह सकता है। 23 से 26 दिसंबर के बीच मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने और कोहरे के असर में कमी आने की संभावना है।
यूपी में कड़ाके की ठंड
उत्तर प्रदेश में शीतलहर के चलते ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में 26–27 दिसंबर और पूर्वी यूपी में 22, 26 व 27 दिसंबर को घना कोहरा छा सकता है। 21 दिसंबर को कई जिलों में भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं।
उत्तराखंड में अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, रुड़की और ऋषिकेश समेत मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
इसको भी पढ़ें : अंबाला STF की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर का कहर, घने कोहरे का अलर्ट; यूपी-बिहार से दिल्ली तक बढ़ेगी ठंड”