Breaking News

कांग्रेस के ‘पीएम कम्प्रोमाइज्ड’ अभियान पर बीजेपी का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने नेहरू–इंदिरा दौर पर लगाए गंभीर आरोप

Bolta Sach News
|
Congress's 'PM Compromised'

बोलता सच,नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस के ‘पीएम कम्प्रोमाइज्ड’ अभियान पर तीखा जवाब दिया है। पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को ही “कम्प्रोमाइज्ड पार्टी” बताते हुए पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के कार्यकाल पर सवाल उठाए।

नेहरू काल पर आरोप

सुधांशु त्रिवेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिलसिलेवार पोस्ट में दावा किया कि नेहरू और इंदिरा गांधी के दौर में भले ही विदेश नीति को गुटनिरपेक्ष बताया गया, लेकिन उस समय बाहरी शक्तियों का प्रभाव मौजूद था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी Central Intelligence Agency (CIA) और सोवियत संघ की खुफिया एजेंसी KGB (केजीबी) का भारतीय तंत्र पर प्रभाव था।

त्रिवेदी ने कहा कि नेहरू के प्रधानमंत्री सचिवालय से जुड़ी सूचनाएं अमेरिकी एजेंसियों तक पहुंचती थीं। उन्होंने नेहरू के विशेष सहायक एम.ओ. मथाई के अमेरिका से संपर्क में होने का भी आरोप लगाया। उनके मुताबिक, अमेरिकी राजनयिक भारतीय दस्तावेज हासिल करने का दावा करते थे।

इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप

बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में भी विदेशी एजेंसियों का दखल रहा। उन्होंने दावा किया कि CIA ने कांग्रेस को धन दिया और यह रकम सीधे इंदिरा गांधी तक पहुंची। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि सोवियत केजीबी ने भी कांग्रेस नेताओं और सांसदों को आर्थिक सहायता दी।

त्रिवेदी ने ‘मित्रोखिन आर्काइव्स’ का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि केजीबी से जुड़े धन के सूटकेस सीधे प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचाए जाते थे और कांग्रेस के कई सांसद सोवियत स्रोतों से पैसे लेते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि 1976 में रुपया-रूबल विनिमय दर में बदलाव सोवियत दबाव में हुआ।

कांग्रेस पर तीखा हमला

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उस दौर में विदेशी प्रभाव ने भारत की राजनीति और अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया। उन्होंने इसे “नेहरूवियन सोशलिज्म” और “इंदिरा का इंडिया” बताते हुए कांग्रेस पर देश की संप्रभुता से समझौता करने का आरोप लगाया। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


इसे भी पढ़े : जे. जयललिता की 78वीं जयंती पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply