Breaking News

साइबर ठगी: मुनाफे का लालच देकर 2.50 करोड़ हड़पे, एआई से बदनाम करने की धमकी

Bolta Sach News
|
Cyber ​​fraud By luring profits
बोलता सच,कानपूर : पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के आदेश पर चकेरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित से साइबर ठगों ने मुनाफे का लालच देकर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी की। लाभ मांगने पर ठगों ने पीड़ित और उसके परिवार की एआई से फोटो एडिट कर बदनाम करने की धमकी दी।
चकेरी थाना क्षेत्र के सफीपुर फर्स्ट निवासी राहुल केसरवानी के अनुसार, मई 2025 में उनके फेसबुक अकाउंट पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद बातचीत व्हाट्सएप पर होने लगी। इसके बाद ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर उन्हें एक वेबसाइट से जोड़ा गया और अधिक मुनाफे का झांसा दिया गया।
आरोप है कि 14 जून 2025 से 9 दिसंबर 2025 के बीच यूपीआई, नेफ्ट और आरटीजीएस समेत विभिन्न माध्यमों से ठगों ने उनसे कुल 2.50 करोड़ रुपये जमा करवा लिए। जब पीड़ित ने लाभ निकालने की मांग की तो ठगों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और एआई तकनीक से फोटो एडिट कर बदनाम करने की धमकी देने लगे।
पीड़ित का कहना है कि चकेरी थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से गुहार लगाई। उनके आदेश पर मामला दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसको भी पढ़ें : लखनऊ समेत प्रदेश के नगर निगमों में बदलेगी गृहकर व्यवस्था, लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply