बोलता सच : देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिपरा मोहन मोहल्ले में एक बहू ने घरेलू विवाद के चलते अपनी सास की हत्या कर दी। यह घटना रविवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार धनंजय कुमार अपनी पत्नी रेशमा और मां सुनीता देवी के साथ किराए के मकान में रहते थे। रेशमा और सुनीता देवी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और कुछ ही देर में सुनीता देवी जलकर मृत पाई गईं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। मृतका के बेटे धनंजय की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी रेशमा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार दोपहर आरोपी रेशमा को सलाहाबाद मोहल्ले के पास सलेमपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़े : फांसी लगाकर युवक ने दी जान, परिवार में कोहराम
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































