बोलता सच /नई दिल्ली/लखनऊ: दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। फरीदाबाद से गिरफ्तार महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद के लखनऊ स्थित घर पर पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। शाहीन का घर लखनऊ के खंदारी बाजार इलाके में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने भी जांच तेज कर दी है।
फरीदाबाद में मिला विस्फोटक और AK-47
बीते 30 अक्तूबर को फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. मुज्जमिल अहमद को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि उसने किराए के मकान में विस्फोटक सामग्री छिपा रखी थी। पूछताछ में मुज्जमिल के संपर्क महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद से जुड़े पाए गए। मुज्जमिल की कार से AK-47 राइफल भी बरामद हुई, जो शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है।
लखनऊ कनेक्शन पर बढ़ी जांच
शाहीन से पूछताछ के बाद उसके लखनऊ कनेक्शन को लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। शाहीन के पिता सईद अंसारी ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं — मोहम्मद शोएब, शाहीन अंसारी और डॉ. परवेज अहमद अंसारी।
लखनऊ और सहारनपुर में छापेमारी
दिल्ली विस्फोट के बाद पुलिस व एटीएस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
-
सहारनपुर में एटीएस ने डॉ. अदील अहमद के करीबी तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
-
दो अन्य संदिग्धों को भी गोपनीय स्थानों से उठाया गया है।
वहीं, लखनऊ के मड़ियांव इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस, एटीएस और स्थानीय पुलिस की टीम ने डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर दबिश दी। हालांकि, डॉक्टर घर पर नहीं मिला।
एसीपी अलीगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया, “मड़ियांव में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच जारी है।”
इसको भी पढ़ें : दिल्ली ब्लास्ट: हाई अलर्ट के बाद प्रदेश में चेकिंग, सुरक्षा में लिया गया राम मंदिर; अफवाह फैलाने पर कार्रवाई
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “दिल्ली विस्फोट कनेक्शन: फरीदाबाद से गिरफ्तार महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद के लखनऊ घर पर एटीएस की छापेमारी, कई संदिग्ध हिरासत में”