वाहनों की चेकिंग के साथ मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल और अन्य सार्वजनिक परिवहन व भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर सघन सतर्कता बरतने के साथ ये भी कहा गया है कि आम लोगोंं को अनावश्यक असुविधा न हो। एटीएस, क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम ), बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को अलर्ट तत्पर मोड में रखने और फुट पेट्रोलिंग के लिए कहा गया है।
सीसीटीवी इनपुट की रीयल-टाइम निगरानी और स्थानीय खुफिया तंत्र और नागरिक सूचना नेटवर्क को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के अलावा यूपी 112 पीआरवी को राउंड लगाने के निर्देश सभी जिलों को दिए गए हैं।
2 thoughts on “दिल्ली ब्लास्ट: हाई अलर्ट के बाद प्रदेश में चेकिंग, सुरक्षा में लिया गया राम मंदिर; अफवाह फैलाने पर कार्रवाई”