Breaking News

देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में नवजात की मौत पर जांच समिति गठित

Bolta Sach News
|
Deoraha Baba Medical College
बोलता सच,देवरिया : देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। जानकारी के अनुसार, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर गांव की निवासी शोभा देवी को 10 फरवरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें बैतालपुर पीएचसी ले गए। वहां सामान्य प्रसव के दौरान जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। एक बच्चे का वजन कम होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शोभा देवी के पति शेषनाथ नवजात को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑक्सीजन स्तर कम होने की बात कहकर बच्चे को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार को जब मां ने बच्चे की हालत के बारे में जानकारी ली तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे ठीक बताया। कुछ देर बाद दूध पिलाने की बात हुई तो अचानक बताया गया कि बच्चे की मौत हो गई है। इससे परिजन स्तब्ध रह गए और लापरवाही का आरोप लगाने लगे। परिजनों का आरोप है कि सवाल पूछने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।

इसको भी पढ़ें : देवरिया : दरोगा ने युवक का पकड़ा कॉलर, वीडियो वायरल

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply