बोलता सच,देवरिया : देवरिया में जॉइनिंग से ठीक 17 दिन पहले ही सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रविवार देर रात वह बाइक से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइकें करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गईं।
हेलमेट न पहनने के कारण ASO के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी जान चली गई। दूसरी बाइक का सवार भी गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के ओरा चौरी चौराहे के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। 20 अक्टूबर को नितियूष सिंह का ASO पद पर चयन हुआ था और 18 दिसंबर को गोंडा में उनकी जॉइनिंग निर्धारित थी।
नितियूष की शादी 6 महीने पहले देवरिया की ही दिव्या मिश्रा से हुई थी। दिव्या चेन्नई के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं और इस समय छुट्टी पर घर आई थीं। पति की मौत की खबर मिलते ही वह बेसुध होकर रोने लगीं और भाई से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। घर की महिलाओं ने उन्हें संभाला। शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा
नितियूष भुजौली कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके पिता चकबंदी विभाग में मुख्य अनुरेखक हैं। छोटा भाई निखिल सिंह घर पर ही रहता है। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। नितियूष 2020 से प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।
अक्टूबर में ASO के रूप में चयन होने के बाद वह प्रयागराज से घर आ गए थे। उनकी पत्नी दिव्या भी घर आ गई थीं। रविवार को वह बैतालपुर में एक शादी में शामिल हुए थे। रात 11 बजे लौटते समय पुरवा चौराहे के पास तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घिसटते हुए गहरे गड्ढे में गिरे, सिर में गंभीर चोट से मौत
टक्कर के बाद नितियूष घिसटते हुए एक गहरे गड्ढे में जा गिरे। हेलमेट न पहनने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जो मौत का कारण बनी। दूसरी बाइक पर सवार गौरव मिश्रा (32) भी गंभीर रूप से घायल है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
इसको भी पढ़ें : आरएस सांसद वसीम अहमद के डेथ सर्टिफिकेट में बड़ा फर्जीवाड़ा, नगर निगम की भूमिका भी संदेह के घेरे में
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































3 thoughts on “देवरिया : जॉइनिंग से 17 दिन पहले ASO की दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना कारण”