Breaking News

देवरिया: 18 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; गांव में दहशत

Bolta Sach News
|
Deoria 18-year-old girl stabbed
बोलता सच,देवरिया : देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के फूलवरिया करन गांव में सोमवार देर शाम एक 18 वर्षीय युवती पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती की गर्दन पर गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रुद्रल की बेटी आंचल घर के बाहर किसी काम से निकली थीं। उसी दौरान एक युवक ने अचानक उन पर चाकू से वार किया, जिससे आंचल मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार आंचल की गर्दन पर गहरा घाव है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।
घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से हमलावर को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसको भी पढ़ें : इंडिगो संकट ने जगाई चिंता: एविएशन सेक्टर पर दो कंपनियों का दबदबा कितना खतरनाक?

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “देवरिया: 18 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; गांव में दहशत”

Leave a Reply