Breaking News

देवरिया : गढ़ारामपुर में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे शामिल

Bolta Sach News
|
Deoria Atal Memorial Conference in Garharampur
बोलता सच,देवरिया : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर रविवार को विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के तरकुलवा मंडल अंतर्गत ग्राम गढ़ारामपुर में “अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री धर्मेंद्र सिंह जी के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रनिष्ठ विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के आदर्शों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, सुशासन और लोकतंत्र की मजबूती के लिए समर्पित रहा, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

सम्मेलन के दौरान पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों एवं बीएलओ के साथ मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) 2.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष संतकबीर नगर श्री जगदंबा लाल जी, जिला महामंत्री देवरिया श्री रविंद किशोर कौशल जी, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा श्री रामाशीष गुप्ता जी, भाजपा नेता डॉ. जितेन्द्र प्रताप राव जी, भाजपा नेता श्री संजय सिंह सैंथवार जी, मंडल अध्यक्ष तरकुलवा श्री दुष्यंत राव जी, श्री अवधेश सिंह जी, विधानसभा SIR संयोजक श्री विजय श्रीवास्तव जी, मंडल प्रभारी तरकुलवा श्री रामाशीष प्रसाद जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जीवनपति त्रिपाठी जी, नगर अध्यक्ष तरकुलवा श्री जनार्दन कुशवाहा जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रहित, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।


Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “देवरिया : गढ़ारामपुर में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे शामिल”

Leave a Reply