बोलता सच,देवरिया : बघौचघाट पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर देवरिया धूस के पास की गई। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता मिली।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र यादराम, निवासी सूरजनगर, थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद तथा फाजिल खां पुत्र स्वर्गीय कलुआ खां, निवासी घेर मुल्ला गैरत, थाना गंज, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त थाना बघौचघाट में पंजीकृत मुकदमा संख्या 210/2025, धारा 3/5ए/8 गोहत्या निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत वांछित चल रहे थे।
उल्लेखनीय है कि 9 सितंबर 2025 को बघौचघाट पुलिस ने एक पिकअप वाहन से छह गोवंश बरामद किए थे। इस दौरान वाहन चालक और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए थे। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त उसी मामले में फरार चल रहे थे।
यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक संकल्प सिंह राठौर, हेड कांस्टेबल फकरुद्दीन और कांस्टेबल सूरज निषाद शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसको भी पढ़ें : देवरिया जेल में अमिताभ ठाकुर से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले– गिरफ्तारी अवैध, राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “देवरिया : बघौचघाट पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार”