Breaking News

देवरिया: भाटपाररानी पुलिस ने तीन चोरी की बाइक और 54 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
Deoria Bhatpar Rani police
बोलता सच,देवरिया। थाना भाटपाररानी पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन मोटरसाइकिलों और 54 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की हैं, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष भाटपाररानी के अनुसार, रविवार सुबह क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों के जरिए अवैध शराब की खेप बिहार ले जाने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने विशुनपुर ढाला के पास घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की।
तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें UP53AA0562 (सीडी डीलक्स), BR29Z3835 (हीरो सुपर स्प्लेंडर) और BR28AC5938 (स्प्लेंडर प्लस) शामिल हैं।
मोटरसाइकिलों की जांच में प्लास्टिक की बोरियों में रखी 6 पेटी अवैध देशी शराब ‘बंटी बबली’ बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 54 लीटर है। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों की पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल की जा रही दो फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की हैं।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पप्पू कुमार साहनी पुत्र नैपाल साहनी, निवासी ग्राम खुर्द टड़वा, पोस्ट बकुलारी, थाना गुठनी, जिला सिवान (बिहार) और विशाल गिरी पुत्र अनिल गिरी, निवासी ग्राम नोनार पाण्डेय, पोस्ट कोठीलवा, थाना बनकटा, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। वहीं तीसरा आरोपी शिवकुमार मौके से मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में थाना भाटपाररानी पुलिस द्वारा धारा 317(2), 341(2) बीएनएस एवं 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसको भी पढ़ें : दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत बुलडोजर कार्रवाई शुरू, दुकानदारों ने किया विरोध

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया: भाटपाररानी पुलिस ने तीन चोरी की बाइक और 54 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार”

Leave a Reply