Breaking News

देवरिया: बाईक अनियंत्रित होकर फिसली, 25 वर्षीय युवक की मौत; हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Bolta Sach News
|
Deoria Bike goes out of control

बोलता सच,देवरिया : देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना अकटही बाजार–डणैला मार्ग पर रामकोला चट्टी के पास करीब 4:30 बजे हुई, जब बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में युवक को सिर में गंभीर चोटें आईं और उसने हेलमेट नहीं पहना था।

मृतक की पहचान ग्राम बलुआ निवासी राजकुमार पासवान (25) पुत्र परशुराम पासवान के रूप में हुई है। राजकुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता बाहर मजदूरी करते हैं और वहीं रहकर परिवार का भरण-पोषण करते थे, जबकि राजकुमार घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकुमार अकटही बाजार से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में रामकोला चट्टी के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह जोर से सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे भाटपार रानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर बनकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और हादसे की वजह की जांच की जा रही है।


इसको भी पढ़ें : गर्भवती भाभी की चाकू मारकर हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार, अवैध संबंध समेत कई एंगल पर जांच जारी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply