बोलता सच/देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में रविवार शाम एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ युवकों ने 22 वर्षीय युवक को फोन कर घर से बुलाया और सुनसान स्थान पर उस पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, पडरी मल्ल गांव निवासी आयुष गोड़ (22) पुत्र राजेश गोड़ को रविवार शाम एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने उसे परसिया भंडारी गांव आने के लिए कहा। आयुष अपनी बाइक से बताए गए स्थान पर पहुंच गया। आरोप है कि जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों से आयुष की बेरहमी से पिटाई की। जब वह जमीन पर गिर गया, तो उसके हाथ-पैर और सिर पर चाकू से कई वार किए गए। वारदात के दौरान आयुष की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल आयुष को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आयुष के सिर, हाथ और पैर पर गहरे घाव आए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक का बयान दर्ज किया। आयुष ने कुछ ज्ञात युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उन लोगों से पहले भी उसका विवाद हो चुका था और वे लगातार उसे धमका रहे थे। युवक का कहना है कि उसी विवाद को लेकर यह हमला किया गया है।
एसओ बरियारपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
इसको भी पढ़ें : तरकुलवा : मृतक युवकों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए कृषि मंत्री
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया: फोन कर बुलाया और सुनसान जगह पर कर दिया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल; मेडिकल कॉलेज में भर्ती”