Breaking News

देवरिया सीएमओ ने चिकित्सक और वार्ड बॉय का रोका वेतन

Bolta Sach News
|
Deoria CMO met the doctor
बोलता सच ,देवरिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बुधवार को देसई देवरिया ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) समोगर और अमारी झागा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की। समोगर में एक चिकित्सक और अमारी झागा में एक वार्ड बॉय के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन रोक दिया गया।

सीएमओ डॉ. गुप्ता सबसे पहले पीएचसी अमारी झागा पहुंचे, जहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। जांच में दो चिकित्सक और एक वार्ड बॉय को छोड़कर सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद मिले। अनुपस्थित वार्ड बॉय का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, ओपीडी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी और वैक्सीन रूम की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इसके बाद सीएमओ समोगर पीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की स्थिति और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। यहां एक चिकित्सक अनुपस्थित पाया गया, जिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सीएमओ ने दोनों केंद्रों के प्रभारी चिकित्सकों को नियमित रूप से सभी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।


इस खबर को भी पढ़ें : सीमावर्ती इलाकों में युवाओं का नया अपराध नेटवर्क: पशु तस्करी बन रही तेजी से मुनाफा कमाने का जरिया

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply