बोलता सच,देवरिया। बघौचघाट स्थित मछली मार्केट में गंदे पानी की निकासी की गंभीर समस्या को लेकर बुधवार को प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन स्थानीय विरोध के कारण नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। तहसीलदार के.के. मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व टीम, पुलिस प्रशासन और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची, मगर दुकानदारों और कुछ स्थानीय लोगों के विरोध के चलते टीम को बिना काम किए ही वापस लौटना पड़ा।
बघौचघाट बाजार के मछली मार्केट में आसपास के गांवों का गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे बाजार आने वाले ग्राहकों, स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदे और फिसलन भरे पानी के कारण कई बार दोपहिया वाहन गिर चुके हैं, जिससे दुर्घटनाएं भी हुई हैं। इस समस्या से तंग आकर ग्रामीणों ने करीब एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी थी।
शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में समस्या को गंभीर मानते हुए नाली निर्माण की कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए गए। जैसे ही जेसीबी मशीन से खुदाई का काम शुरू हुआ, एक ही परिवार से जुड़े कुछ लोग और महिलाएं विरोध में आ गईं। महिलाओं ने जेसीबी मशीन के सामने खड़े होकर काम रुकवा दिया और दावा किया कि संबंधित भूमि उनकी निजी है तथा नाली बनने से उनकी जमीन को नुकसान पहुंचेगा।
प्रशासन की ओर से काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन विरोध खत्म नहीं हुआ। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस भी महिलाओं को हटाने में सफल नहीं हो सकी। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए नाली निर्माण का कार्य रोक दिया गया और प्रशासनिक टीम को लौटना पड़ा।
इस मामले में तहसीलदार के.के. मिश्रा ने बताया कि जिस भूमि पर नाली निर्माण प्रस्तावित है, वह बंजर श्रेणी की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विरोध कर रही महिला के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। तहसीलदार ने कहा कि नाली का निर्माण जनहित में बेहद जरूरी है और प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को गंदे पानी से राहत दिलाई जाएगी।
इसको भी पढ़ें : JNU में विवादित नारेबाजी पर बवाल, 9 छात्रों की पहचान, FIR की मांग
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया : बघौचघाट मछली मार्केट में नाली निर्माण को लेकर हंगामा, विरोध के चलते प्रशासन को लौटना पड़ा खाली हाथ”